रेलवे प्रशासन ने 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सात जुलाई को और 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन नौ जुलाई को एक फेरे के लिए बढ़ाया है।
गोरखपुर रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 01 जुलाई को गोरखपुर से चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
15 जुलाई तक चलेगी गोमतीनगर पाटलीपुत्र एक्सप्रेस
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 03219 पाटलिपुत्र-गोमतीनगर विशेष गाड़ी का संचलन 14 जुलाई तक तथा 01 जुलाई तक चलने वाली 03220 गोमतीनगर-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी का संचलन 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इस गाड़ी का मार्ग, ठहराव, समय व रेक संरचना में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 05303/05304 गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से एक व आठ जुलाई को होगा। इस ट्रेन को महबूबनगर से तीन व दस जुलाई को दो अतिरिक्त फेरों मेंचलाया जाएगा। भीड़ की वजह से इसके फेरे बढ़ा दिए गए हैं।