फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ऑनलाइन ठगी से मिलेगी निजात, पुलिस लाइंस में खुलेगा साइबर थाना

Thu, 13 Feb 2020 01:12 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
शासन से साइबर थाना की मंजूरी मिलने के बाद इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। पुलिस लाइंस में यह थाना खोला जाएगा। शुरुआती दौर में इसमें पहले से ट्रेनिंग लेकर आए इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और आरक्षियों की तैनाती की जाएगी। पिछले साल गोरखपुर जिले में साइबर क्राइम के 237 मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़े हैं। थाने पर जाने पर मामला साइबर अपराध का होने पर उसे टाल दिया जाता है। इसे देखते हुए एसएसपी ने दस प्रमुख थानों पर डीजीपी के आदेश पर एक दरोगा और एक सिपाही की तैनाती की थी लेकिन इसी बीच शासन से साइबर थाने की मंजूरी मिल गई। जोन स्तर पर स्थापित होने वाले इस थाने की शुरुआत पुलिस लाइंस से की जा रही है। डीआईजी राजेश मोदक ने बताया कि पुलिस लाइंस में साइबर थाना खोला जाएगा। इससे साइबर अपराध के मामले जल्दी सुलझेंगे और लोगों को न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें