फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी का मोबाइल हैक कर ग्राहक के खाते से तीस हजार उड़ाए

Thu, 02 Jan 2020 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
mobile hacking
विज्ञापन
नौसड़ स्थित एक बाइक एजेंसी का मोबाइल नंबर हैक कर ग्राहक को छूट का झांसा देकर तीस हजार रुपये जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक की ऑनलाइन बुकिंग में डिस्काउंट का झांसा देकर ग्राहक के खाते से दो बार में 30 हजार रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने गीडा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उरुवा इलाके के माल्हनपार के नराइजपार गांव निवासी श्रीशचंद दिल्ली में नौकरी करते हैं। इन दिनों वह घर आए हुए हैं। बाइक खरीदने के लिए वह नौसड़ स्थित एक बाइक एजेंसी का मोबाइल नंबर ऑनलाइन खोजकर उस पर फोन किए।

दूसरी तरफ से मोबाइल उठाने वाले ने बाइक के संदर्भ में जानकारी दी। उसने तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने पर 10 हजार रुपये डिस्काउंट की बात कही। श्रीशचंद उसकी बातों में आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए भेजे गए लिंक पर पांच रुपये का ऑनलाइन स्थानांतरण कर दिया। स्थानांतरण होने के कुछ देर बाद ही उनके खाते से दो बार में 5 हजार और 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर खाते से रुपये निकालने का मैसेज आने के बाद वह परेशान हो उठे। उन्होेंने नौसड़ पहुंचकर एजेंसी के जिम्मेदारों से संपर्क किया।

एजेंसी के कर्मचारियों ने मोबाइल नंबर उनके एजेंसी का होने की बात तो स्वीकार की, लेकिन इस तरह की किसी भी योजना से इंकार किया। पीड़ित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें