फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDU Admission: बीएससी जीव विज्ञान व गणित में प्रवेश के लिए कट ऑफ जारी, 17 अगस्त को प्रवेश की सूची जारी

Mon, 15 Aug 2022 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों, प्रवेश पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अधिभार प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, आधार प्रमाण पत्र तथा उनकी स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति के साथ निर्धारित स्थल और समय पर पहुंचना होगा।

 
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी गणित और बीएससी जीवविज्ञान में 17 अगस्त को होने वाली काउंसिलिंग को लेकर कट ऑफ मेरिट जारी कर दिया है। 16 अगस्त को प्रवेश के लिए कट ऑफ पहले ही जारी हो चुका है। काउंसिलिंग का समस्त कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों, प्रवेश पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अधिभार प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, आधार प्रमाण पत्र तथा उनकी स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति के साथ निर्धारित स्थल और समय पर पहुंचना होगा।

बीएससी गणित संवर्ग
  • 17 अगस्त (10:00 से 5:00 तक) अन्य पिछड़ा  वर्ग (मुख्य सूची) - रैंक 169 या 88 व इससे अधिक अंक के समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी।
  • 17 अगस्त (10:00 से 5:00 तक) - अनुसूचित जाति वर्ग (मुख्य सूची) - रैंक 49 या 78 व इससे अधिक अंक हासिल करने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी।
  • 17 अगस्त (10:00 से 5:00 तक) - अनुसूचित जनजाति वर्ग (मुख्य सूची) रैंक 14 या 58 व इससे अधिक अंक हासिल करने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी।
विज्ञापन

बीएससी जीव विज्ञान संवर्ग
  • 17 अगस्त (10:00 से 5:00 तक) अन्य पिछड़ा  वर्ग (मुख्य सूची) रैंक 113 व 110 अंक या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी।
  • 17 अगस्त (10:00 से 5:00 तक) अनुसूचित जाति वर्ग (मुख्य सूची) रैंक 65 या 86 व इससे अधिक अंक हासिल करने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी।
  • 17 अगस्त (10:00 से 5:00 तक) अनुसूचित जनजाति वर्ग (मुख्य सूची) - रैंक 06 या 86 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें