फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मोहा मन

विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राएं।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में रविवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुगूंज का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने गीत, नृत्य, कविता, नाट्य प्रस्तुति और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में श्वेता, क्षमता, शिल्की, गुंजा, शालिनी, अंजली, श्वेता सिंह, इच्छांशी, रश्मि व स्वाति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि छात्रावास केवल रहने का स्थान नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और संस्कारों के निर्माण का केंद्र होते हैं। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व महापौर अंजू चौधरी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व को समझने तथा समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। संचालन जिज्ञासा शाही व साक्षी जायसवाल ने किया। संयोजक डॉ. मीतू सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर चीफ वार्डन प्रो. एसके सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, डॉ. सोनल सिंह एवं डॉ. कल्पना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें