गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से रविवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर 95 बालक और 30 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को वर्षभर निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एकेडमी के सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने बताया कि अंडर-12 में बालक वर्ग प्रियांशु चौहान, सक्षम सोनकर, देवांश पांडेय, अभ्युदय शुक्ला, हर्षवर्धन तिवारी, अयान सिंह, शुभम यादव, रिशु, संचित पांडेय, आयुष पांडेय, विराट शर्मा, सक्षम सिंह, रुद्रांश सिंह, आर्यन श्रीवास्तव, अभय यादव, युवराज गुप्ता, अयांश, रुद्रांश चतुर्वेदी, ज्योतिष गुप्ता, अवनीश यादव, प्रभात रंजन और अभ्युदय त्रिपाठी का चयन हुआ है।
वहीं, युवराज यादव, अनमोल गुप्ता, श्रेयांश प्रजापति, शिवांश गुप्ता, यश चौधरी, अयान, प्रखर, अंकित दूबे, शिवम कुमार, यशवीर सिंह, तेजस्व यादव, अंश भारती, आरव मिश्रा, अंशुमान मिश्रा, कृष्ण यादव, अंश सिंह, शौर्य मिश्र, निर्भय प्रताप सिंह, अर्णव पांडे, अंकित यादव, अंश यादव, आदर्श साहनी, अनमोल साहनी, रणजीत यादव, अनुराग यादव, कृष्णा जायसवाल, यश, ज्योष गुप्ता, मनन निगम, सचिन यादव, जयेश यादव और वैभव महतो भी चयनित हुए हैं।
अंडर-16 बालक वर्ग में विशाल यादव, हर्ष गौड़, यथार्थ वर्मा, अविरल राठौड़, हिमांशु गौड़, उज्जवल नायक, अभ्युदय त्रिपाठी, आराध्य जैसवाल, सार्थक दुबे, सिद्धार्थ चौबे, अभय प्रताप सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, शुभेंदु नाथ, अरशद असलम, अभिषेक चौहान, ओम श्रीवास्तव, अरुण पाल, राहुल निषाद, आकाश तिवारी, दीपक शर्मा, आकाश पांडेय, आदित्य राय, आदित्य शर्मा, शुभम गौतम, अनंत देव मिश्रा, मयंक दूबे, अर्णव राव, सुधांशु निषाद, रोहन कन्नौजिया, प्रतीक, अंश प्रताप सिंह, अम्मान और अनुराग यादव चुने गए। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में अथर्व पांडेय, आदित्य सिंह, रुद्रांश तिवारी, गौतम सोनी, आशुतोष यादव, प्रीतम सिंह चयनित हुए हैं।
बालिका वर्ग में ज्योति रावत, सृष्टि गुप्ता, प्रियंका शर्मा, वैष्णवी चतुर्वेदी, आरोही साहनी, अंकिता साहनी, खुशी गौड़, सलोनी, अंशिका, अनन्या गौड़, शिवानी गुप्ता, पुष्पा, हिमांशी, प्रज्ञा कुशवाहा, अनिका, अनामिका, दीपा, वंदना गौतम, जया, निकिता, आस्था, सिद्धि तिवारी, अनामिका निषाद, प्रिया, शालिनी, नत्त्य, समीक्षा, दृष्टि मौर्य, संजीवनी और अनन्या पाल का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ियों को 26 मई को अपराह्न 3:30 बजे रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।