फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाग पंचमी पर पूजे गए नाग देवता

Tue, 22 Aug 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नागपंचमी पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास से मनाया गया। सावन का सोमवार और नागपंचमी दोनों एक ही दिन होने से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। एक ओर श्रद्धालुओं ने जहां महादेव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया, वहीं दूसरी तरफ नाग देवता के दर्शन किए और उन्हें दूध व लावा चढ़ाकर मंगलकामना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने महादेव झारखंडी, मुक्तेश्वरनाथ, मानसरोवर सहित तमाम शिव मंदिरों में जाकर महादेव और नाग देवता के प्रति श्रद्धा निवेदित की। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। सपेरों ने घूम-घूमकर श्रद्धालुओं को नाग देवता का दर्शन कराया।
भाई-बहनों ने मानसरोवर, सूर्यकुंड, जटाशंकर सहित अन्य ताल तलैयों पर पहुंचकर नाग पंचमी से जुड़ी गुड़िया पीटने की परंपरा पूरी की। भाइयों ने अपने हाथ में चूना और काजल से रंगा छोटा डंडा लिया और बहनों ने चने को कपड़े में सिलकर गुड़िया बनाई। फिर दोनों आसपास के जलस्थलों पर पहुंचे, जहां बहनों ने पानी में गुड़िया फेंकी और भाइयों ने उसे पीटकर परंपरा पूरी की। बहनों ने इस अवसर पर भाइयों को चना, अमरूद, अनरसा का प्रसाद खिलाया। पर्व पर घरों में लजीज पकवान भी बनाए गए। लोगों ने नाग देवता को भोग लगाने के बाद पकवान का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन






मां गंगा की आरती उतारीसूर्यकुंड धाम न्यास की ओर से नाग पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, विशिष्ठ अतिथि उप्र व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, अनिल त्रिपाठी, भानु प्रकाश मिश्रा, रमाकांत निषाद, सुधा मोदी, मनीष सिंह ने पूजा-अर्चना कर मां गंगा की आरती उतारी। इस अवसर पर संजीव तिवारी, कामेश राय, मुकेश गौड़, प्रशांत त्रिपाठी, तनिष्क, मनीष मिश्रा, अविनाश गौड़, अभय नन्दन शुक्ला, देवेश, जितेन्द्र मौजूद रहे।



शिव भजन सुन भक्त हुए भाव विभोर
सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से सूर्यकुंड धाम में आयोजित श्रावण महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने रुद्राभिषेक कर मंगल कामना की। दोपहर बाद रूद्र महायज्ञ में शिव भक्तों ने आहुतियां डाली। लोक गायक अशोक पांडेय लहरी व साथी कलाकारों के शिव भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। शाम को कथावाचक आचार्य पंडित अवनीश शुक्ला ने भगवान शिव की लीलाओं का वर्णन कर वातावरण को शिवमय कर दिया। इस अवसर पर संतोष मणि त्रिपाठी, पंडित सुनील मिश्रा, धीरज सरकारी, मदन राजभर, कनक लता मिश्रा, अर्चना शर्मा, सपना लखमानी, नीतू श्रीवास्तव, मालती वर्मा, सीमा श्रीवास्तव मौजूद रहे।

नाग पंचमी पर शिवालयों में रही भीड़



घघसरा। क्षेत्र में नागपंचमी उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की कतार देखी गई। इस मौके पर चिक्का, कबड्डी, कुश्ती सहित कई तरह के खेल का आयोजन किया गया। शाम को गुड़िया पीटने के रिवाज को भी निभाया गया। संवाद
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें