फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखधाम में उमड़ी भीड़, एस्केलेटर बंद होने से यात्रियों को हुई दिक्कत

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 9पर गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रियों को लाइन लगाकर बैठाया गया।अमर उ
विज्ञापन
- जनरल बोगी भर जाने के बाद एक्सेस फेयर टिकट लेकर स्लीपर में चढ़े यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी गोरखधाम एक्सप्रेस से यात्रा करने वालों की भीड़ अधिक रही। इस दौरान प्लेटफॉर्म नौ पर लगा एस्केलेटर भी बंद था। इस वजह से एफओबी पर भीड़ बढ़ गई। किसी तरह लोग सीढ़ी चढ़कर प्लेटफाॅर्म तक पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, 200 से ज्यादा यात्री गोरखधाम की जनरल बोगी में नहीं चढ़ पाए। बाद में वे एक्सेस फेयर टिकट बनवाकर स्लीपर कोच से रवाना हुए। बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नौ पर लगे एस्केलेटर की एक ओर की सीढ़ी बंद थी। इस वजह से फुटओवर ब्रिज से नीचे प्लेटफाॅर्म पर जाने में काफी समस्याओं का सामना कराना पड़ा। वहीं, एस्केलेटर के पास लगी लिफ्ट संख्या एक पिछले दो सप्ताह से खराब है। रोज की तरह गोरखधाम ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रा करने के लिए प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की भीड़ दिखी। भीड़ की वजह से स्टेशन पर किसी भी प्रकार की अफरा-तफरा न हो, इसलिए गोरखधाम ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे पहले दोपहर 2:40 बजे ही प्लेटफार्म पर लगा दी गई। प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन आने के 20 मिनट के अंदर ही सभी जनरल कोच भर गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें