बोतल व डिब्बे में तेल भरवाते रहे लोग
डीजल व पेट्रोल की किल्लत की जानकारी होने पर कई लोग बोतल व डिब्बा लेकर पंप पर पहुंचे। वह स्टाक में तेल रखना चाह रहे थे। कई जगह पर अधिक कीमत देकर लोग पेट्रोल-डीजल खरीदते मिले।
तीन दिन से नहीं हुई रसोई गैस सिलिंडर की सप्लाई
हड़ताल के चलते तीन दिन से प्लांट से रसोई गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं हो पाई है। रविवार को प्लांट बंद रहता है। जबकि सोमवार और मंगलवार को हड़ताल के चलते गैस सिलिंडर एजेंसियों तक नहीं पहुंच पाया। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन जिले में तीनों गैस एजेंसियों की सप्लाई 25000 होती है। तीन दिन में सप्लाई नहीं होने से बैकलॉग 75 हजार हो गया है।