फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: नदी में मछली पकड़ने गया था शख्स, निगल गया मगरमच्छ

Fri, 04 Sep 2020 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पनियरा/गांगी बाजार।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के रोहिन नदी के डोमरा के पास नदी में मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने पानी के अंदर खींच लिया। युवक के चिल्लाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने युवक की नदी में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन

 
घटना की जानकारी होते ही गांव में खलबली मच गई। मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने पनियरा पुलिस और बांकी रेंज के वन कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नदी में युवक को खोजा लेकिन युवक नदी में कहीं दिखाई नहीं दिया।

थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने कहा कि डोमरा निवासी राजेंद्र निषाद (33) सुबह रोहिन नदी में मछली पकड़ने गए थे। उनको मगरमच्छ ने दबोच लिया। नदी में उनकी तलाश की गई लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। क्षेत्रीय वन अधिकारी बांकी रेंज पनियरा जगदंबा पाठक ने कहा कि मौके पर वन कर्मियों की टीम भेजी गई है। तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें