फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अगस्त से संचालित हो सकती है क्रिटिकल केयर यूनिट

Thu, 23 May 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में बन रहे 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट 15 अगस्त के बाद संचालित होने की संभावना है। भवन के तीसरे मंजिल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके बाद प्लास्टर और रंगाई का कार्य भी दो महीने के भीतर पूर्ण करने की योजना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चार हजार वर्ग मीटर में बन रहे इस तीन मंजिला अस्पताल में मरीजों को उच्चस्तरीय आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए सरकार ने 16 करोड़ 9 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृत किया है।
सीएमओ डाॅ. नीना वर्मा ने बताया कि तीन तल में बनने वाले अस्पताल की क्षमता 50 बेड की होगी। गंभीर रूप से बीमार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। केयर सेंटर में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। दो तल में 25-25 बेड लगाकर मरीजों को एडमिट करने की व्यवस्था रहेगी। ऊपरी तल पर जांच के लिए मशीनें रहेंगी। स्वास्थ्य कर्मियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। सीएमएस को व्यवस्था के लिए जिम्मेदार बनाया जाएगा। इसके प्रारंभ होने से गंभीर रोगियों को गोरखपुर लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उन्हें बेहतर उपचार मिलेगा। सभी तरह के ऑपरेशन व आईसीयू की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें