फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

Tue, 09 Jun 2020 12:27 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के ईस्टर्नपुर में बुधवार की रात मकान मालकिन को गोली मारने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही उसके दो अन्य साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।  पकड़े गए आरोपी की पहचान असुरन निवासी साहिल उर्फ विपुल के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर, पादरी बाजार के मोहम्मदनगर मोहल्ले के मोहम्मद नायब खाड़ी देश में रहकर काम करते हैं। ईस्टर्नपुर के मकान में उनकी पत्नी कलीमुलनिशा अपने बेटे संग रहती हैं। खुद को दंपति बताकर एक युवक और युवती ने कमरा लिया था।

दोनों के विवाद के बाद युवती ताला बंद करके कहीं चली गई. लेकिन उस कमरे में रखा सामान निकालने से मना कर गई थी। बुधवार को सामान निकालने के विवाद में किराएदार विपुल कुरैशी उर्फ साहिल ने अपने साथियों संग महिला पर हमला कर दिया। पुलिस ने विपुल उर्फ साहिल के खिलाफ नामजद और 2 अज्ञात एफआइआर दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें