ट्रकों पर प्रवासी मजदूरों को लेकर आने की रोक के बावजूद अब भी मनमानी हो रही है। शुक्रवार को इस मामले में सहजनवा और गीडा पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को ढो रही कई गाड़ियों को सीज किया है। दोनों थानों के पुलिसवालों के मुताबिक अब तक 84 ट्रक सीज की गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, मजदूरों को ट्रक में ना भेजने के साथ ही बसों में बैठाकर उनके घर तक भेजे जाने का आदेश सरकार ने दिया है। मजदूरों को ट्रक व अन्य वाहनों पर लादकर ले जा रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ियां सीज की जाए।
इस क्रम में इंस्पेक्टर गीडा दिलीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक 80 ट्रकों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि मजदूरों को लगातार ट्रकों से ढोने की शिकायत मिलने पर चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा गया है। वहीं सहजनवां थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने भी चार ट्रकों को सीज करने की जानकारी दी है।