फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकला था युवक, अब इस हाल में मिला शव

Sun, 25 Oct 2020 05:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देसही (देवरिया)।
विज्ञापन
मृतक कृष्णमोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ गांव के पास छोटी गंडक नदी में रविवार की दोपहर एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त कुशीनगर जिले के कृष्णमोहन यादव (24) पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वह कल शाम को घर से निकला था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र के भैंसहा गांव के सुरेंद्र यादव के दो बेटे हैं। बड़े बेटे कृष्णमोहन यादव के मोबाइल फोन पर शनिवार की शाम को साढ़े छह बजे के करीब किसी का फोन आया। वह बात करते हुए घर से बाहर निकला। गांव के दक्षिण तरफ छोटी गंडक नदी के तरफ गांव वालों ने जाते देखा था।

घर से निकलने के बाद कृष्णमोहन वापस नहीं लौटा। देर रात तक परिजनों ने खोजबीन की मगर कहीं पता नहीं चला। कसया थाने पर परिजनों ने बेटे के गुमशुदगी की जानकारी दी। सुबह नदी किनारे लोगों ने ढूंढना शुरू किया तो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे उसका मोबाइल मिला। जो स्विच ऑफ था, खोलने पर पता चला कि उस पर साढ़े ग्यारह बजे रात तक फोन आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच करीब पांच किलोमीटर दूर रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ गांव के पास छोटी गंडक नदी में एक शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जानकारी होनमे पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

मृतक के गर्दन पर चोट का निशान था। नाक से खून निकला हुआ था। हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर से पिता सुरेंद्र यादव, माता गीता देवी और बड़ी बहन किरन का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस संबंध में प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि युवक कल शाम को घर से निकला था। जो कपड़ा पहनकर निकला था, उसी रूप में शव बरामद हुआ है। चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें