फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश किशोरी को झाड़ियों में फेंककर भागे बाइक सवार, होश आने पर रोते हुए बोली- मुझे छोड़ दो...

Sun, 25 Oct 2020 09:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • केंद्रीय जेल के पास वाच टावर नंबर दो के पास बेहोशी की हालत में मिली किशोरी, सामाजिक कार्यकर्ता के ट्वीट पर दौड़ी पुलिस, अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
लोगों ने किशोरी को झाड़ियों से बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में केंद्रीय जेल के वाच टावर नंबर दो और तीन के बीच झाड़ियों में शनिवार शाम को एक किशोरी को बाइक सवार युवक फेंककर चले गए। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने एसएसपी को ट्वीट किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में किशोरी को जब-जब होश आया तो वह यही बोली कि मुझे छोड़ दो..। इससे उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस नगला अजीता में रहते हैं। शनिवार शाम तकरीबन साढ़े छह बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। केंद्रीय जेल के वाच टावर संख्या दो के पास खाली मैदान है। इसमें झाड़ियां हैं। यहां पर लोगों की भीड़ लगी देखी। इस पर वह भी रुक गए। 


वहां बेहोशी की हालत में एक किशोरी पड़ी थी। वह जींस और शर्ट पहने थी। लोग पहले उसे युवक समझ रहे थे। बाद में एक महिला ने उसे किशोरी बताया। उसके साथ अनहोनी की आशंका भी जताई। नरेश पारस ने पुलिस को जानकारी दी। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह आ गए। 
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने किशोरी को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। उसे देर रात तक होश नहीं आ सका था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। किशोरी के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके साथ क्या हुआ? यह पता किया जा रहा है। 

चार बार मिलाया 112 नंबर, नहीं लगा 

नरेश पारस ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 112 मिलाया। मगर, घंटी जाने के बाद कॉल लगना बंद हो गया। चार बार कॉल किया, हर बार यही हुआ। बाद में आशा ज्योति केंद्र की हेल्प लाइन 181 पर कॉल किया। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। फिर थाना प्रभारी जगदीशपुरा के सीयूजी नंबर पर कॉल किया। उन्होंने कॉल रिसीव कर लिया। 

इसके बाद मौके पर पहुंचने के बारे में बताया। इसी बीच नरेश पारस ने एसएसपी को ट्वीट कर दिया। इस पर थाना जगदीशपुरा पुलिस को जानकारी देने का जवाब आया। थाना प्रभारी ने एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इस पर अपनी जीप में ही किशोरी को ले गए। 
विज्ञापन

बाइक पर आए थे दो युवक, फेंककर गए 

नरेश पारस के मुताबिक, कुछ लोगों ने बताया कि दो युवक एक बाइक पर आए थे। किशोरी को बीच में बैठाकर पकड़ रखा था। वह बाइक लहराकर चला रहे थे। अचानक बाइक से किशोरी को झाडिय़ों में फेंककर भाग गए। पहले लोग समझ रहे थे कि कोई युवक है। मगर, बाद में उसके किशोरी होने का पता चला। उसकी उम्र तकरीबन 15 से 16 साल है। 

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज 

पुलिस ने बताया कि किशोरी के बारे में पता किया जा रहा है। उसे यहां कौन लेकर आया? इस तरह क्यों छोड़कर गए? इस सबके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे बाइक सवार युवकों की पहचान हो सके।

होश में आते ही चीखने लगती है किशोरी 

सूत्रों ने बताया कि किशोरी को कई बार होश आया। इस दौरान वह रोने लगती है। चीख भी रही है। वह एक ही बात कर रही थी कि मुझे छोड़ दो। उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई गई। इस पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह को किशोरी से बातचीत के लिए भेजा गया। हालांकि वह पूरी तरह से होश में न आने की वजह से सही जानकारी नहीं दे पा रही है।

भगवान टाकीज पर रहती है

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि किशोरी नशे में लग रही थी। इस पर मेडिकल कराया। इसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि वह भगवान टाकीज स्थित फ्लाईओवर के पास सड़क पर रहती है। उसका एक दोस्त भी है। मगर, वह उसे लेकर नहीं गया था। जो लड़के उसे लेकर गए थे, उनके बारे में पता किया जा रहा है। इसके लिए टीम को लगाया गया है। दुष्कर्म की आशंका पर लेडी लायल की डॉक्टर से भी चेकअप कराया गया। हालांकि प्राथमिक जांच में इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें