फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: फायरिंग की झूठी सूचना देना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Fri, 22 Jan 2021 04:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : iStock
विज्ञापन

यूपी के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस कंट्रोल रूम को फायरिंग की झूठी सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने न सिर्फ उसके खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया, बल्कि उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मामला जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचंद का है। पुलिस के अनुसार, अमित चौधरी निवासी मुस्तफाबाद ने शुक्रवार को दिन में पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी कि मानिकचंद चौराहे पर फायरिंग हो रही है। कंट्रोल रूम ने यह सूचना तुरंत वायरलेस सेट पर फ्लैश की और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज को तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा गया।

एसओ के साथ मानिकचंद चौराहा पर पहुंचे तो वहां सबकुछ सामान्य मिला। छानबीन शुरू की और सूचना देने वाले को फोन मिलाया गया। तो फोन बंद मिला। कुछ देर बाद फोन खुलने पर लोकेशन ट्रेश की गई तो वह मानिकचंद चौराहे के आगे सड़क पर शराब के नशे में धुत होकर आने जाने वाले लोगों से गाली गलौच करता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसका 151 सीआरपीसी में चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने कहा कि फायरिंग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो युवक शराब के नशे में आने जाने वाले लोगों को अपशब्द कह रहा था। युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें