गोरखपुर में अभी डबल मर्डर का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को एक और युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं। वहीं घटना विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
मामला गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के अमडीया गांव का है। यहां गाड़ी तेज चलाने को लेकर हुए विवाद में बुधवार को युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, अनिरुद्ध पासवान (32) गाड़ी से घर की ओर लौट रहे थे, इसी दौरान विपक्षियों ने तेज गाड़ी चलाने को लेकर मारपीट करने लगे। हालांकि दोनों ही परिवार के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है, जिसे लेकर एक महीना पहले भी मारपीट हुई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से आज की मारपीट भी हुई, जिसमें अनिरुद्ध की जान चली गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।