फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखरपुर: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Wed, 03 Feb 2021 03:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृतक सोनू निषाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के अंतर्गत रमवापुर में सोनू निषाद (20) पुत्र रामायण निषाद का शव संदिग्ध हालत में उसके घर पर मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेट दिया और घटना की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रमवापुर निवासी सोनू निषाद पुत्र रामायण निषाद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके माता पिता व दोनों भाई मुंबई रहते हैं। मृतक सोनू घर पर अकेला रहता था।

मंगलवार की रात संदिग्ध हालत में सोनू अपने कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके गर्दन में साड़ी का फंदा लगा हुआ पाया गया। ऐसे में लोगों ने उसके खुदकुशी करने की आशंका जताई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। वहीं परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल खुदकुशी का मामला है या कोई साजिश इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें