फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: पेड़ से लटका मिला शख्स का शव, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sat, 23 Jan 2021 10:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार की सुबह कसया थाना क्षेत्र गोबरही चौराहे से कुछ दूरी पर एक शख्स का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं जानकारी होने पर पहुंचे मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोबरही चौराहे से कुछ दूरी पर शनिवार की सुबह भठही बाबू निवासी 35 वर्षीय विनोद यादव का शव शीशम के पेड़ से गमछा से लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर कसया एसओ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।

वहीं घटना की जानकारी होने पर परिजन व कई गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और रामकोला कसया मार्ग के गोबरही चौराहे पर जाम कर दिया। पुलिस टीम लोगों को समझाकर मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर ब्रेकिंग है, अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें