फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला की मौत

Mon, 30 Nov 2020 05:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ी चौबे में खेल के दौरान बच्चों के विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


पकड़ी चौबे गांव निवासी मुकुद्दीन और पड़ोसी अमरजीत शर्मा के परिवार के छोटे बच्चों में खेल-खेल में विवाद हो गया। बच्चों के बीच मारपीट देख मुकुद्दीन की  पत्नी शैरुन निशा (50) बच्चों का झगड़ा छुड़ाने लगी।

इतने में दूसरे पक्ष के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच शैरुन निशा के सिर में चोट लग गई। पुलिस ने शैरून निशा को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव का कहना है कि बच्चों के बीच झगड़े को लेकर दो पक्षों के मारपीट में महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें