फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: कुएं में मिला युवती का शव, लोगों को सता रही इस बात की आशंका

Fri, 01 May 2020 04:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवां मीरछापर गांव के बाहर कुएं में एक युवती का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने से कुछ ही दूरी पर 15 अप्रैल को एक छात्र ने आत्महत्या की थी।

विज्ञापन


बरवां मीरछापर गांव के पश्चिम और पुरैनी गांव के बीच खेत में एक सूखा कुंआ है। शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गए कुछ लोगों ने  उसमें एक युवती का शव देखा। उनके शोर मचाने पर जुटे लोगों ने पुलिस को  सूचना दी।

मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस हाल में मिला शव

शव कई दिनों पहले का लग रहा है। उसके हाथ बंधे हुए लग रहे थे। शव को प्लास्टिक में लपेटा गया है। उस पर गीली मिट्टी लगी थी। ऐसा लग रहा है कि पहले उसे कहीं और जमीन में दफनाया गया था, बाद में लाकर कुएं में फेंका गया।

बता दें कि 15 अप्रैल को पुरैनी गांव के एक छात्र का पेड़ से फंदे पर लटकता हुआ शव मिला था। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव सड़ चुका था। शिनाख्त नहीं हो पाई। करीब 15 दिन पहले उसकी मौत हुई होगी। ऐसा लग रहा है कि कहीं से लाकर कुएं में डाला गया है। अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें