उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवां मीरछापर गांव के बाहर कुएं में एक युवती का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने से कुछ ही दूरी पर 15 अप्रैल को एक छात्र ने आत्महत्या की थी।
बरवां मीरछापर गांव के पश्चिम और पुरैनी गांव के बीच खेत में एक सूखा कुंआ है। शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गए कुछ लोगों ने उसमें एक युवती का शव देखा। उनके शोर मचाने पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई।