महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार की रात शौच के लिए खेत गई थी। वहां कुछ युवक उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गए। मंगलवार को महिला गांव से अस्पताल दवा कराने जा रही थी।
इस बीच उसने एक युवक को पहचान कर शोर मचाने लगी। लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया, फिर उसकी जमकर पिटाई की। युवक को परतावल सीएचसी ले लाया गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सोमवार की रात में शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। बगल के गांव के तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घर आकर अपने ससुर तथा परिजनों से घटना की जानकारी दी।
मंगलवार की सुबह महिला परिजनों के साथ अस्पताल दवा कराने जा रही थी। इस बीच वह एक युवक को घूमते हुए देखकर पहचान गई। थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।