फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर दो भाइयों में हुई मारपीट, बीच बचाव करने पहुंची महिला की मौत

Thu, 09 Jul 2020 09:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाने के रामपुर रेवली गांव में सगे भाइयों के बीच बंटवारे के विवाद में बुधवार रात जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने पहुंची महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात में रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत रेवली गांव के टीमल के दो बेटे रामप्यारे और राम अजोरे में जमीन के बंटवारे से संबंधित कागज को लेकर पहले कहा सुनी हुई। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।

रामप्यारे को पीटते देख उसकी पत्नी रामरती (45) बीच-बचाव करने पहुंची। नाराज राम अजोरे ने उसे भी पीट दिया जिसमें उसे गम्भीर चोटे आईं। सूचना मिलते ही मौके पर मुंडेरवा पुलिस पहुंच गई और घायल रामरती को रात में जिला अस्पताल भेजवाया।   
विज्ञापन


हालत में सुधार न होते देख चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। वहां ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई लेकिन उससे पहले ही रामरती की मौत हो गई। गुरुवार सुबह मौके पर पहुचे मुंडेरवा थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें