उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के नरायनपुर पशु बाजार के पास रानीपुर गांव के नहर पुलिया के किनारे बृहस्पतिवार को एक युवती का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती के सिर और चेहरे पर चोटे के निशान थे। शव की स्थिति देखकर लोग हत्या की आशंका जताए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराए जाने की कोशिश में जुट गई।
प्रभारी एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नरायनपुर पशु बाजार के पास रानीपुर नहर के किनारे युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई। युवती सलवार समीज व नकाब पहने थी।
युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटे के निशान थे। युवती का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। प्रथम दृष्टया शव की स्थिति देखकर प्रतीत हुआ है कि युवती की हत्या करके शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराए जाने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।