फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से मोबाइल पर बात कर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का दरवाजा खोलते ही सन्न हो गया देवर

Fri, 12 Mar 2021 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृतक सुनीता। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात उसने अपने पति से घंटो बात की और फांसी लगा ली। रात में जब बच्चों की रोने की आवाज आई तो परिजन कमरे में गए, जब परिजन घर में पहुंचे तो मां पंखे से लटकती मिली। घर वालों ने उसे पंखे से उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला...
देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सूर्यपुर टोला लालपुर भरटोली का रहने वाला सूरज गुजरात में पेंटिंग का काम करता है। गांव में उसकी पत्नी सुनीता अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। घर में सास और एक देवर भी रहते थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को करीब 9 बजे सुनीता ने फोन पर अपने पति से बात की। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। रात में करीब 11 बजे बच्चों के रोने के आवाज सुनाई दी। इस पर सुनीता का देवर जगा और उसने आवाज दी, लेकिन अंदर से सुनीता ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने घर वालों को जगाया और खिड़की से झांक कर कमरे में देखा तो सुनीता साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक रही थी। घर वालों ने दरवाजा तोड़कर सुनीता को पंखे से उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

घर वालों ने इसकी सूचना मृतका के मायके उसकी मां उर्मिला को फोन पर दी। मृतका के मायके वाले रात को ही गौरीबाजार से चलकर उसकी ससुराल पहुंच गए। घर वालों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की मां उसके ससुराल वालों पर सुनीता का मारने का आरोप लगा रही है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार चंदन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें