फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: अश्लील डांस पर असलहा लहराने का वीडियो वायरल, दो हिरासत में

Sun, 13 Jun 2021 06:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

एक नामजद समेत दो लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दस दिनों पूर्व हुए डांस का वीडियो हुआ वायरल।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में दस दिन पूर्व एक कार्यक्रम में अश्लील डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि मनबढ़ों ने डांस कर रहे किन्नरों के साथ अभद्रता कर हवा में असलहा भी लहराया है। वायरल वीडियो की जानकारी होते ही लार पुलिस हरकत में आ गई।

विज्ञापन


देर रात पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने संदीप निवासी रेवली व एक अज्ञात पर अभद्रता का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं असलहे की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

लार थाना क्षेत्र के रेवली गांव में दस दिन पूर्व एक शख्स के घर पार्टी थी। उसमें मनोरंजन का कार्यक्रम रखा गया था। गांव के मंदिर परिसर में कार्यक्रम शुरू हुआ। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही कुछ युवक पहुंच गए और जबर्दस्ती अश्लील गानों पर डांस करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों से युवकों की कहासुनी हुई। इसके बाद मनबढ़ युवकों की फरमाइश पर गाना बजने लगा। आरोप है कि युवक डांस कर रहे किन्नरों के साथ अभद्रता करने लगे। इसके बाद हवा में असलहा भी लहराया। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इससे हरकत में आई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। देर रात पुलिस ने छापा मारा और एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस वीडियो में दिख रहे असलहे की भी जांच कर रही है। सीओ कपिल मुनि सिंह ने आरोपियों से घंटों पूछताछ की।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि संदीप यादव निवासी रेवली व एक अज्ञात के खिलाफ किन्नरों के साथ अभद्रता का मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

असलहा नकली तो नहीं...
लार। वायरल विडियो की जांच पुलिस कर रही है। सूत्रों की मानें तो वीडियो में लहराया जा रहा असलहा नकली बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस वीडियो की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की असलहा नकली है या असली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें