फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: प्रधान प्रत्याशी के बेटे को मारा चाकू, गंभीर

Fri, 09 Apr 2021 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लुहशी में प्रधानी का चुनाव लड़ रहे राधेश्याम यादव के पुत्र सूरज यादव पर अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की रात चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूरज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की सूचना पाकर पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सूरज यादव गुरुवार की रात चुनाव प्रचार से घर जा रहा था तभी पीछे से दो अज्ञात हमलावरों ने सूरज को चाकू मार दिया। शोर मचाने पर जब तक कुछ लोग दौड़कर आए तब तक हमलावर फरार हो गए थे।

इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पिपराइच थाने में दी। जिसके बाद एसआई महेश सिंह व एसआई आलोक सिंह ने पीड़ित को पिपराइच सीएससी भिजवाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिपराइच थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें