फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: विपक्षी को फंसाने के लिए प्रधान ने खुद ही मारी थी अपनी कार पर गोलियां, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Sat, 12 Jun 2021 08:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आरोपी ग्राम प्रधान समेत दो लोग गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद, बांसगांव इलाके के सैरो गांव में पैमाइश के दौरान हुई थी घटना।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रधान व सहयोगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के सैरो गांव में पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच में नया मोड़ आ गया है। जांच में पता चला है कि प्रधान सत्यपाल यादव ने ही मारपीट कर विपक्षी की हत्या की कोशिश की और फिर उसे फंसाने के लिए अपनी कार पर खुद ही गोली मारी थी।

विज्ञापन


जांच में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान के घर से अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस ने प्रधान के एक सहयोगी को भी दबोचा है।
 
जानकारी के मुताबिक, सैरो गांव में शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे ग्राम प्रधान ने चकरोड के लिए लेखपाल को बुलाकर पैमाइश शुरू करवा दी। इसका पट्टीदार ओमप्रकाश ने विरोध किया। प्रधान ने अपने सहयोगी ओमप्रकाश यादव पुत्र रामवृक्ष यादव के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिस्टल से फायर किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधान ने साथी ओमप्रकाश यादव पुत्र रामवृक्ष यादव के साथ मिलकर पट्टीदार ओमप्रकाश को फंसाने की साजिश रची। खुद ही अपनी सफारी गाड़ी की बोनेट पर गोलियां मारीं और पुलिस को खुद पर हमले की सूचना दे दी।

इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में ही पुलिस को ग्राम प्रधान पर संदेह हो गया था। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई और वैज्ञानिक साक्ष्य में पुष्टि होने के बाद सत्यपाल यादव से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

ग्राम प्रधान की निशानदेही पर घर से पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी सत्यपाल यादव और ओमप्रकाश पुत्र रामवृक्ष को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें