फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुशीनगर में दिनदहाड़े बदमाशों ने तड़तड़ाईं गोलियां, तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर

Wed, 27 Jan 2021 09:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी और मेहड़ा गांव के बीच बुधवार शाम को हुई फायरिंग से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से दो की हालत डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने हमलावरों में एक को पकड़ लिया। पिटाई के बाद कप्तानगंज थाने की पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यह घटना सुधियानी और मेहड़ा गांव के बीच हुई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के साखोपार निवासी आदित्य मिश्र, कप्तानगंज कस्बे के निवासी आयुष्मान सिंह और अनीश कुशवाहा फायरिंग में घायल हुए हैं। गंभीर हालत में आदित्य मिश्र और आयुष्मान को एसजीपीजीआई  रेफर कर दिया गया है। अनीश का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

एसपी ने बताया कि गोली चलाने का आरोप कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गांव के निवासी गोपाल दूबे और कप्तानगंज कस्बे के राहुल पासवान पर लगा है। नाराज ग्रामीणों के दौड़ाने पर गोपाल तो भाग निकला, लेकिन राहुल पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की पिटाई से वह घायल है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि हमलावरों ने फायरिंग प्रेम संबंध के खिलाफ की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इन सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें