फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दूसरी शादी के विवाद में की गई थी मजदूर की हत्या, तीन गिरफ्तार

Sat, 22 May 2021 06:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मृतक मजदूर की तय थी दूसरी शादी, लड़की को भड़कने पर हुई थी मारपीट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोला इलाके के नेवसा गांव के ईट भट्टे पर शुक्रवार की रात मजदूर पतरू (25) की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पतरू की दूसरी शादी तय थी, लड़की के घरवालों को आरोपी शादी ना करने के लिए भड़का रहे थे। इसी बात पर तनातनी चल रही थी और फिर मारपीट के दौरान हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही से हत्या में इस्तेमाल दो मोटा डंडा भी बरामद कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के नुरसरया, माझी नारी निवासी अरुण, फरेतपुर पटना निवासी दुलार चंद और गौरीचक, बिहार निवासी शुख्खु के रूप में हुई है।

सीओ अंजनी कुमार पांडये ने जानकारी देते हुए बताया कि नेवसा गांव में रामबहादुर यादव का ईट भट्टा है जहां बिहार प्रांत के कई मजदूर कार्य करते हैं। शुक्रवार की रात आपस में विवाद हो गया जिसमें बिहार नालंदा जिले थाना नुरसराय नारे गांव के पतरू (25) की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली थी जिन्हें शनिवार को पकड़ा गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

तीन बच्चों के पिता था पतरू

मृतक पतरू तीन बच्चों का पिता था। उसकी पहली पत्नी की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी थी उसके तीनों बच्चे घर पर रहते हैं। इधर कुछ महीने पहले ही साथ काम कर रहे एक मजदूर के बेटी से वह दूसरी शादी करना चाहता था। जिसके लिए मृतक ने उस लड़की के माता-पिता से बात कर शादी तय कर ली थी। जल्दी ही शादी होने वाली थी। इसी बीच हत्यारोपी उस लड़की को यह कहते हुए भड़का रहे थे कि रिश्ते में वह चाचा लगेगा, ऐसे में उसके साथ तुम कैसे विवाह करने के लिए राजी हो गई। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात विवाद हुआ और उसे जान गवानी पड़ी।

पूर्व विधायक बोले- मेरा नहीं है भट्टा
जिस ईंट-भट्टे पर विवाद हुआ था, उसे पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव का बताया गया था। इस सिलसिले में पूर्व विधायक शनिवार को मीडिया के सामने आए। उनका कहना था कि ईंट-भट्टे से कोई लेना देना नहीं है। यह पड़ोसी का है इसलिए पूर्व विधायक के नाम के साथ जोड़ दिया गया। बदनाम करने की साजिश लगातार चल रही है। विवादित मामलों में नाम उछाला जा रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें