फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कलश यात्रा के दौरान मारपीट करना पड़ा भारी, तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

Thu, 01 Jul 2021 05:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पेड़ की डाली तोड़ने पर किए थे मारपीट, महिलाओं से अभद्रता, इलाके में दूसरे दिन भी एहतियातन तैनात रही फोर्स।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के धुरियापार में बुधवार की सुबह कलश यात्रा निकालने के दौरान पेड़ का डाल तोड़ने पर हुए विवाद में तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महफूज, सुहेल और महबूब को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले में हत्या की कोशिश, बलवा, मारपीट, अश्लीलता करने की धाराओं में नामजद समेत 11 अज्ञात पर केस दर्ज किया था। दूसरे दिन  को भी इलाके में पुलिस फोर्स तैनात रही।

जानकारी के मुताबिक, उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम बनकट में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की गई थी। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा बनकट से निकलकर रौजा दरगाह, धुरियापार, वासदेवपुर होते हुए ध्वलेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। वहां से जल भरकर यात्रा पुन: कथा स्थल के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


कलश यात्रा धुरियापार-उरुवा रोड पर पहुंच गई। वहीं महफूज की मुर्गे की दुकान है। दुकान से ही सटे एक पेड़ की डाल सड़क की तरफ निकली हुई थी, जिसे घोड़े पर सवार युवक ने तोड़ दिया। इसी बात को लेकर महफूज, परवेज, महबूब, अफसर, दिलशाद सहित 20-25 की संख्या में आए लोगों ने यात्रा में शामिल महिला व युवतियों से अभद्रता शुरू कर दी।

कलश यात्रा के दौरान धारदार हथियार से हमला किया गया था जिसमें सिद्धार्थ उपाध्याय (45), वरुण यादव (17), प्रशांत यादव (19) और रामप्रवेश यादव (26) घायल हो गए थे।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें