फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट व्यापारी का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 01 Dec 2020 06:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महाबीर छपरा (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के महाबीर छपरा स्थित दुकान में मंगलवार की सुबह टेंट व्यापारी शेषनाथ यादव (35) का शव फंदे से लटकता मिला। मंगलवार की सुबह दुकान पर एक ग्राहक के पहुंचने पर उसने शव देखा और फिर आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलीपार क्षेत्र के जंगल दयाल गांव के लालपुरा टोला निवासी जोखन यादव का बेटा शेषनाथ यादव महाबीर छपरा में अमन टेंट हाउस नाम से दुकान चलाता था।  सोमवारंकी रात शादी के कार्यक्रम में बुक अपने साइट पर वह गया था और वहां से फुर्सत मिलने पर वह एक कर्मचारी के साथ देर रात दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन

कर्मचारी को घर भेजने के बाद वह दुकान पर ही सो गया। सुबह एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा तो शटर बंद न देख आवाज लगाया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने शटर उठा दिया। अंदर का नजारा देख वह अवाक रह गया। शेषनाथ का शव छत की कुंडी से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटक रहा था। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए।

उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतरवाई। मृतक के चाचा जीतन यादव की तहरीर मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जाहिर की है।

बेलीपार पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शेषनाथ चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई दुबई में रहता है। दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें