फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, मां की डांट से थी नाराज

Mon, 19 Jul 2021 05:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

परिवार के लोगों के मुताबिक, घूमने से किया मना करने पर कर ली खुदकुशी, मिश्रौलिया क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में रविवार देर शाम किशोरी का कमरे में दुपट्टा के फंदे से लटका शव मिला। उसके परिवार के लोगों के मुताबिक, घूमने से मनाकर करने पर किशोरी ने खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता ने पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी सिरी (14) पुत्री श्यामलाल रविवार को घर में अकेली थी। मां और परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने के लिए गए थे। मां जलधारा घर पहुंचीं तो कमरे में छत से लगी लकड़ी से दुपट्टे के फंदे से बेटी का शव लटकता देखा।

उसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी ने मामले में की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बेटी को घूमने से मना किया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष मिश्रौलिया अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें