गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली इलाके के मियां बाजार निवासी आंशिका (7) के होमवर्क पूरा न करने पर किशोरी ने सरसों के तेल से हाथ जला दिया। बच्ची की मां मुन्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मियां बाजार निवासी लालचंद की बेटी आंशिका पड़ोस में रहने वाली दसवीं की छात्रा से ट्यूशन पढती थी। आरोप है कि मंगलवार की शाम को बच्ची उसके घर पढ़ने गई।
होमवर्क पूरा न होने पर ट्यूशन पढ़ने वाली किशोरी ने गर्म सरसो का तेल उसके हाथ पर डालकर जला दिया। बच्ची घर आई और अपनी मां को जानकारी दी।
इसके बाद मां ने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।