घटना की सूचना से पूरे नगर में सनसनी फैल गई। वहीं, एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, प्रभारी सीओ श्रीयश त्रिपाठी, बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी, खंड बीईओ बांसी सीमा पांडेय, कोतवाल शैलेष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर अभिरक्षा में कर लिया गया है व मृत शिक्षिका के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
शिक्षिका की मौत के मामले की हो जांच
प्राथमिक विद्यालय हरैया नानकार में तैनात शिक्षिका अलका सिंह की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड बांसी के अध्यक्ष नंदीश्वर यादव ने यह मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन करने को विवश होगा।