फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुलिस पर फायरिंग करने वाले छह पशु तस्कर गिरफ्तार, पशुओं को ट्रक से भेजते थे पश्चिम बंगाल

Mon, 24 Jan 2022 12:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पिपराइच के जंगल धूषण निवासी सूरज चौहान, खुटहन खास निवासी राजू चौहान, मुकेश चौहान, बेलीपार के केवनहा निवासी राज, विशाल और कुशीनगर के तरयासुजान निवासी सजान अंसारी को पकड़ा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में पुलिस पर फायरिंग कर मोबाइल फोन लूटने वाले पशु तस्कर गैंग के छह और सदस्य रविवार को दबोच लिए गए। आरोपितों के पास से अवैध रिवाल्वर और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन

 
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने रविवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी की रात पीआरवी 0331 के कमांडर देवीशंकर यादव, सब कमांडर चंद्रकला कन्नौजिया, वंदना और चालक राधेश्याम तिवारी ड्यूटी पर थे। एक पिकअप में संदिग्धों के होने पर पुलिस ने उनके पास जाकर चेक करने का प्रयास किया, तभी तीन चार व्यक्ति उतरे और जान से मारने की नियत से पथराव करते हुए अंधाधुंध फायरिंग करने लगे थे।

इस बीच बदमाश पुलिस जीप से मोबाइल फोन, करीब 500 रुपये नकद व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बिहार के गोपालगंज निवासी सरगना मिंटू अली को गिरफ्तार कर 17 जनवरी को जेल भेजा था। एसपी ने बताया कि उससे पूछताछ में स्थानीय मददगारों और गिरोह में शामिल अन्य लोगों का नाम सामने आया था। पुलिस उनकी तलाश में थी कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को बड़ी जमुनहिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

पिपराइच के जंगल धूषण निवासी सूरज चौहान, खुटहन खास निवासी राजू चौहान, मुकेश चौहान, बेलीपार के केवनहा निवासी राज, विशाल और कुशीनगर के तरयासुजान निवासी सजान अंसारी को पकड़ा गया।

ट्रक से पश्चिम बंगाल भेजते थे पशुओं को

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उनका बड़ा गैंग है, जो अलग-अलग ग्रुप वारदात को अंजाम देता है। पिकअप से छुट्टा जानवरों को लादकर बिहार ले जाकर माधापर में रखते हैं। वहां से फिर ट्रक के जरिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें