फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मजदूरी करने के लिए बच्चों को ले जा रहे थे बिहार से दिल्ली, सात गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2020 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बिहार से दिल्ली बस से ले जाए जा रहे 19 बच्चों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मुक्त कराते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया है। बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंपकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


एएचटीयू प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों को लालच देकर दिल्ली ले जाया जा रहा था। सभी को मदरसे में पढ़ाने की बात कही गई थी। बस में नौ अन्य बच्चे भी मिले, जिनके अभिभावक साथ थे।

जानकारी के मुताबिक, बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य कोऑर्डिनेटर सूर्य प्रताप मिश्रा को बिहार के अररिया से बच्चों को दिल्ली ले जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम जगदीशपुर कोनी मोड़ पर पहुंच गई थी। एएचटीयू प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने इसकी सूचना जगदीशपुर चौकी इंचार्ज संजय सिंह को दी थी। जिसके बाद बस को रोककर बच्चों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

एएचटीयू के प्रभारी ने बताया कि ट्रेन में सख्ती बढ़ने के बाद अब बच्चों को बसों से ले जाया जाने लगा है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को बाल मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर बसों की चेकिंग कराई गई तो 19 बच्चे मिले।

बच्चों को ले जाने वाले मोहम्मद हाशिम निवासी डुमरिया पिटी, मोहालगांव, अररिया, बिहार, मोहम्मद जाहिद निवासी डुमरिया पिटी, मोहालगांव, अररिया, बिहार, इस्तयाक निवासी गरगद्दी, अररिपया, बिहार, शमशाद निवासी गुरमही, सिमराहा, अररिया, बिहार, मुर्शीद निवासी डुमरिया पिटी, मोहालगांव, अररिया, बिहार, मारूफ निवासी जोकीहाट, अररिया, बिहार, नूर हसन निवासी आमगच्छी, सिकटी, अररिया, बिहार, साहिद निवासी गुरमही, सिमराहा, अररिया, बिहार, हसीब निवासी आमागाछी, सिकटी, अररिया, बिहार को गिरफ्तार कर कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें