एसपी प्रदीप गुप्ता ने रविवार को कार्यालय कक्ष में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी को दुर्गा मंदिर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुरू से ही इस घटना को लेकर गंभीरता बरती। शुरूआती जांच में किसी अपने के होने का शक हुआ तो पुलिस टीम उसी दिशा में तेजी से काम की। डॉग स्क्वाड की मदद ली गई।
इससे आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली। आसपास पूछताछ के बाद मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी को शक के आधार पर पकड़ गया तो पूछताछ के दौरान उसने पूरी कहानी बताई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त गडासा एवं खून से सना कपड़ा भी बरामद हो गया है। पुलिस टीम ने 48 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा करने में कामयाब रही।
पुलिस टीम में यह रहे शामिल
बृजमनगंज थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह, उप निरीक्षक आशुतोष, मुख्य आरक्षी भगवान यादव, धनन्जय खरवार, सिपाही शैलेश यादव, शिवेन्द्र शाही, आदित्य यादव, शालिनी गुप्ता शामिल रहे।