फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बालू खनन के ठेकेदार ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, तहरीर दर्ज

Wed, 19 Jan 2022 01:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गीडा थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराकर आरोपियों  के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन स्थित कार्यालय में घुसकर बालू खनन के ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 16 जनवरी को कार से आए चार-पांच बदमाशों ने रुपये की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


मंगलवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक, गोला थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी संतोष यादव का बालू खनन का पट्टा हुआ है। गीडा के बड़गहन में उन्होंने कार्यालय खोला है।

संतोष ने तहरीर में लिखा है कि वे 16 जनवरी को अपने कार्यालय में बैठे थे। रात में एक बजे के करीब कार से चार-पांच लोग आए और खनन कराने के बदले रंगदारी की मांग करते हुए गाली देने लगे। एक व्यक्ति हाथ में कार्बाइन लिए था।
विज्ञापन


उसने जान से मारने की धमकी दी। इस संदर्भ में गीडा थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें