फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खुद को पुलिस बताकर व्यापारी के बैग से निकाल लिए 1.50 लाख रुपये, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

Sat, 23 Oct 2021 06:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महराजगंज जिले के निवासी व्यापारी के साथ हुई घटना, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, एसपी सिटी मौके पर

 
विज्ञापन
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के मुख्य बाजार गोलघर में काली मंदिर के पास शनिवार की सुबह खुद को पुलिस बताकर बदमाश महराजगंज जिले के व्यापारी के बैग से 1.50 लाख रुपये निकालकर बाइक से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश धर्मशाला की ओर भागे हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना के बाद एसपी सिटी सोनम कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के नौतनवां निवासी योगेंद्र नाथ चौधरी की कस्बे में चौधरी मोबाइल के नाम से दुकान है। शनिवार की सुबह योगेंद्र नाथ खरीदारी करने गोरखपुर आए थे। धर्मशाला के पास बस से उतरने के बाद पैदल ही खरीदारी करने कोतवाली के माया बाजार जा रहे थे।

गोलघर काली मंदिर के पीछे दो युवकों ने योगेंद्र को रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े व्यक्ति को दिखाते हुए कहा कि साहब बुला रहे हैं। योगेंद्र युवकों के साथ बाइक के पास पहुंचे तो वहां खड़े व्यक्ति ने कहा कि सूचना मिली है कि मादक पदार्थ की तस्करी करते हो, बैग चेक कराओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

योगेंद्र नाथ ने सफाई देते हुए बैग दे दिया। तलाशी के दौरान बदमाशों ने बैग में रखे 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। सुरक्षा का हवाला देते हुए रुपये कागज में लपेटकर वापस बैग में रख दिया। इसके बाद एक ही बाइक से तीनों व्यक्ति धर्मशाला की तरफ निकल गए।

संदेह होने पर व्यापारी ने बैग खोलकर देखा तो होश उड़ गए। कागज में लपेटकर रखे गए रुपये नहीं थे। जिसके बाद 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कल्याण सिंह सागर व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाशों के साथ योगेंद्र नाथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। फुटेज को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बदमाशों की तलाश चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें