फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In UP: लिफ्ट देकर रेता गला, मोबाइल फोन व पर्स लूटा

Thu, 14 Jul 2022 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

घरवालों ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एसपी साउथ खुद पहुंच गए थे। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि घटना क्या और कहां हुई है, इसकी जानकारी पीड़ित नहीं दे पा रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां बेलीपार इलाके के कसिहार के पास मंगलवार रात लिफ्ट देकर बदमाशों ने युवक का गला रेतकर मोबाइल फोन व पर्स लूट लिया। पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके गले, नाक और चेहरे पर चाकू से घाव के निशान मिले हैं। मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के लच्छीपुर विस्तार नगर कॉलोनी निवासी रमेश यादव बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। मंगलवार रात लखनऊ में भर्ती अपने दोस्त को देखकर लौटे थे। नौसड़ में बस से उतरने के बाद वह गगहा के राऊतपार अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे। इस दौरान कार सवार कुछ लोगों ने उसी ओर जाने की बात कहते हुए उसे बैठा लिए।

अभी कसिहार के पास पहुंचे थे कि बदमाशों ने मोबाइल फोन और पर्स लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर गले, चेहरे और कान पर चाकू से वार कर घायल कर दिए। इसके बाद बदमाशों ने मोबाइल फोन व पर्स लूट लिया और पीड़ित को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। रात में वह बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन

 
बुधवार सुबह होश में आने के बाद घसीटते हुए सड़क के किनारे पहुंचे तो राहगीर की मदद से ससुराल वालों को सूचना दी गई। इसके बाद रमेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

घरवालों ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एसपी साउथ खुद पहुंच गए थे। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि घटना क्या और कहां हुई है, इसकी जानकारी पीड़ित नहीं दे पा रहा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें