फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बस्ती में एसपी को धमकी देने वाला सिपाही बर्खास्त, किया गया गिरफ्तार

Fri, 01 Jan 2021 05:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने वाला सिपाही बर्खास्त हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि विभागीय अनुशासनहीनता और एसपी हेमराज मीणा सहित कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देने वाला बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की भोर में बड़ेवन फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौकी के पास खड़ा होकर वह सोशल मीडिया पर लाइव हुआ था और एसपी सहित पर तमाम पुलिसकर्मियों पर आरोप लगा रहा था।

सिपाही एसपी को धमकी भी दे रहा था कि 24 घंटे के भीतर उनके काले कारनामे की पोल खोल देगा। इसकी जानकारी कोतवाल रामपाल यादव को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। कप्तानगंज थाने में तैनात सिपाही दिग्विजय राय को एसपी हेमराज मीणा ने पिछले दिनों निलंबित किया था। उसने सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की थी। बाद में पुलिस लाइंस में बवाल व तोड़फोड़ करने पर बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें