गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां उरूवा इलाके के चचाई गांव के जहरीला पदार्थ खाने से बृजेश (25) ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने पिता रामधनी की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी प्रिया गुप्ता और जगदीपुर भलुआन निवासी साले सूरज गुप्ता के ऊपर खुदकुशी के उकसाने और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के टाडी निवासी रामधनी गुप्ता ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि बेटे बृजेश की शादी 2017 में प्रिया गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रिया गुप्ता के व्यवहार को लेकर कई बार पंचायत हुई परंतु आदत में सुधार नहीं हुआ।
प्रिया गुप्ता का भाई सूरज और पत्नी आए दिन हमारे पुत्र को जान से मारने की और दहेज प्रताड़ना में फंसाने की धमकी दिया करते थे। जिससे बृजेश मानसिक रुप से परेशान था।
बृजेश ने 5 फरवरी को उरुवा थाना क्षेत्र के चचाई राम गांव के पास जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। उसके पास से जो सुसाइड नोट मिला था उसमें अपनी पत्नी और साले को अपने मृत्यु का जिम्मेदार बताया है। तहरीर के आधार पर उरुवा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।