फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वर्चस्व की लड़ाई में बहा खून, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 07 Oct 2020 09:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

  • कोतवाली थाना क्षेत्र के बांकी के निकट नकटा नाला के निकट हुई घटना
  • 20 दिन पहले भी दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट

 
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया-खोराराम रोड पर बांकी गांव के निकट नकटा नाला के पास गांव में वर्चस्व और कुछ दिन पहले हुई मारपीट को लेकर बुधवार को शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें गोपाल चौहान (55 वर्ष) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका भाई विशेन चौहान भी घायल हो गया। दूसरे पक्ष के जितेंद्र चौहान को भी गोली लगी है।

विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉाक्टरों ने गोपाल चौहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि जितेंद्र चौहान को मेडिकल कालेज, गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बढ़या बुर्जुग गांव में गोपाल चौहान और मुन्ना चौहान के बीच वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश है। 20 दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुर्जुग गांव के पोस्ट आफिस चौराहे पर शिवचंद और मुन्ना चौहान के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष एक दूसरे को देख लेने की धमकी दिए थे।
विज्ञापन


बुधवार की शाम तकरीबन छह बजे गांव निवासी विशेन चौहान (30 वर्ष) और उनका भाई गोपाल चौहान (55 वर्ष) बाइक से सुदामा चौराहा बाजार करने जा रहे थे। जहां बांकी गांव के निकट नकटा नाला के पास कई बाइक से दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया।
 

विज्ञापन

पहले भी हुआ है झगड़ा

दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद राड, डंडा से मारपीट होने लगी। मारपीट के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इसमें गोपाल चौहान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रॉड की पिटाई से विशेन चौहान को गंभीर चोटें आई। दूसरे पक्ष के मुन्ना चौहान के पुत्र जितेंद्र चौहान  (25 वर्ष) को भी गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पास गांवों के लोग दौड़ पड़ें।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जहां घटना हुई वह कोतवाली, गौरीबाजार और रूद्रपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर है। ऐसे में तीनों थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने गोपाल चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं विशेन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूसरे पक्ष के जितेंद्र चौहान को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय मौके पर पहुंच गईं। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें