फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान में कब्र खोद वृद्ध का सिर काटकर ले गया कोई, तरह- तरह की बाते करते दिखे लोग

Wed, 05 Feb 2020 08:36 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
संतकबीरनगर के दुधारा क्षेत्र के महुआरी गांव में मंगलवार रात कब्र खोदकर एक वृद्ध का सिर काटकर उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर तरह- तरह की बाते करते लोग सुने गए। सूचना पर पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि महुआरी गांव के 75 वर्षीय भगवान दास पुत्र भगौती की दिसंबर के आखिर सप्ताह में मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को प्राथमिक स्कूल के पश्चिम स्थित श्मशान में दफन कर दिया। भगवानदास के कोई औलाद नही थे। वह अपने भतीजे वृजलाल पुत्र राम नैन के पास रहते थे। बुधवार को चरवाहों ने कब्र खोदी हुईं देखी। शोर मचाया तो श्मशान के पास लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर परिजन भी पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कब्र पूरी तरह खोदी गई थी। शव से सिर खोपड़ी गायब थी। गांव वालों ने कब्र में मिट्टी डालकर शव दफना दिया। गांव वालों ने आशंका जताई कि कोई सोखैती के चक्कर में कोई कब्र खोदकर सिर खोपड़ी उठा ले गया।
विज्ञापन


पीड़ित भतीजे वृजलाल ने बताया कि वह गांव- गांव घूमकर चूड़ी और श्रृंगार का सामान बेचता है। उसके बेटे ने मृतक चाचा की कब्र खोदे जाने की सूचना दी। चौकी इंचार्ज बाघनगर शर्मा सिंह यादव ने बताया कि कब्र खोदे जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिए है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। मामले का पता कराएंगे। उसके बाद ही आगे की स्थिति के बारे में बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें