इस मामले में मुख्य आरोपियों अजय गुप्ता पर जिला प्रशासन ने पुलिस की रिपोर्ट पर छह जनवरी 2021 को एनएसए की कार्रवाई की थी। एनएसए लगाए जाए के बाद प्रकरण हाईकोर्ट की एडवाइजरी बोर्ड में गया था। बोर्ड ने बैठक कर आरोपी अजय गुप्ता पर लगाए गए एनएसए को मंजूर कर दिया। मंजूर करने के बाद शासन ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए एक पत्र गोरखपुर जिला प्रशासन को भेज दिया है।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि आरोपी जेल से बाहर निकलने के लिए प्रयासरत थे। एनएसए लगने के बाद अब वे सफल नहीं हो पाएंगे। उन्हें जल्द से जल्द सजा मिल सके इसे लेकर प्रयास किया जा रहा है।