फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब फेंकने की घटना में नया मोड़, झुलसी मां-बेटी का पुलिस के सामने नया खुलासा

Mon, 13 Jan 2020 11:49 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, मेडिकल कॉलेज(गोरखपुर)।
विज्ञापन
पीड़िता नीलम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां-बेटी पर तेजाब फेंकने की घटना में पति के साथ उसके दो दोस्त भी शामिल थे। यह बात मेडिकल कॉलेज में रविवार को बयान लेने पहुंचे एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय को पिड़िता और उसकी बेटी ने बताया है। जिसके बाद पुलिस दोनों युवकों लालू और सिकंदर के घर पहुंची, लेकिन वे फरार थे। उधर घटना के बाद से ही आरोपित पति श्रीराम फरार है। पुलिस अब तीनों की तलाश में जुट गई है। वहीं पुलिस की एक टीम महिला के घर जाकर जांच
विज्ञापन

पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किया। वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती मां-बेटी की हालत मेें सुधार है।

पीड़िता नीलम ने अपने बयान में अधिकारियों को बताया कि घटना में श्रीराम के साथ लालू और सिकंदर भी शामिल थे। दोनों श्रीराम के दोस्त हैं। आए दिन लालू और सिकंदर की वजह से नीलम व श्रीराम में विवाद होता था। वहीं नीलम के भाई इंद्रजीत ने बताया कि बीस दिन पूर्व सिकंदर ने उन्हें फोन किया और घर बुला रहा था। न आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। वहीं बेटी खुशबू ने बताया कि घटना के बाद पिता और उनके दोस्तों ने बांस से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था ताकि हमलोग भाग न पाए। जिसके बाद एसपी नार्थ के नेतृत्व में गुलरिहा पुलिस दोनों के घर पहुंची। लेकिन दोनों परिवार के साथ फरार थे।

शुक्रवार की रात श्रीराम ने पत्नी नीलम के साथ हुए झगड़े के बाद  पत्नी नीलम पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। बचाव में गई बेटी के चेहरे पर भी कुछ छींटे आई जिससे वह भी आंशिक रूप से झुलस गई थी। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने नीलम के पिता की तहरीर  पर श्रीराम के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब बयान के आधार पर उसके दोस्तों का भी नाम मुकदमे में बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें