फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, इंजीनियर की हत्या कर हुआ था फरार

Mon, 15 Jun 2020 10:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

  • छावनी थाने के राम रेखा नदी के पास हुई मुठभेड़
  • एसओजी के अलावा छावनी व कप्तानगंज थाने की टीम शामिल रही
  • शुक्रवार को चौकड़ी गांव में घर के बाहर इंजीनियर अजीत को मारी गई थी गोली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां राम जानकी मार्ग पर रामरेखा नदी के पास भाग रहे हत्याकांड में नामजद बदमाश और पुलिस के बीच सोमवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के घुटने में लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन


ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजीत मिश्र हत्याकांड में नामजद शिवा उर्फ बाहुबली पाठक निवासी डुहवा मिश्र को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में पुलिस की एक गोली हत्यारोपी के घुटने में लगी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सीएचसी हर्रैया ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ में एसओजी टीम के अलावा छावनी और कप्तानगंज थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में घुसकर बाइक सवार दो हमलावरों ने 26 वर्षीय अजीत मिश्र पर नजदीक से सिर में गोली मार दी थी। ग्रामीणों ने पीछा करके पकड़ना चाहा तो वे हवाई फायर करते हुए हाईवे की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय अयोध्या भेजा। जहां से उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।

दूसरे दिन यानी शनिवार को अजीत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। रविवार को इंजीनियर का शव घर लाया गया। चौकड़ी निवासी अखिलेश मिश्र के बड़े पुत्र अजित मिश्र नोएडा की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। लॉकडाउन के चलते वह इन दिनों गांव में आ गये थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें