फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार की खौफनाक सजा: प्रेमी को मोहब्बत करना पड़ा भारी, इस गलती की वजह से प्रेमिका के घरवालों ने पीट-पीटकर ले ली जान

Wed, 21 Jul 2021 04:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रात में प्रेमिका को साथ लेकर गया प्रेमी जब सुबह उसे छोड़ने के लिए घर पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे लड़की के घर वालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां प्रेमिका को उसके घर पहुंचाने पहुंचे एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल, रामगढ़ ताल इलाके के गायघाट में मंगलवार की सुबह जिस युवक की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई वह पहली बार अपनी प्रेमिका से मिलने नहीं गया था। पता चला है कि प्रेमिका के घर के पास ही उसका रिश्तेदार रहा करता था। जिसके बहाने वह अक्सर मिलता था। इसकी जानकारी भी दोनों ही घर वालों को हो गई थी। कई बार पकड़े जाने पर घरवालों ने समझाने के साथ मारा-पीटा भी था। लेकिन मंगलवार को कुछ ऐसा हुआ कि युवक को अपनी जिंदगी खत्म करनी पड़ी। रात में प्रेमिका को साथ लेकर गया प्रेमी जब सुबह उसे छोड़ने के लिए घर पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे लड़की के घर वालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

  
प्रेमिका से मिलने के चक्कर में रद्द कर दिया था मुंबई जाने का प्लान
जानकारी के मुताबिक, झगहा के लौहर निषाद का प्रेम संबंध गायघाट की लड़की से था। बताया जा रहा है कि 17 जुलाई को ही उसे मुंबई जाना था जहां पर रहकर वह कमाता था। लेकिन प्रेमिका से मिलने के चक्कर में ही उसने मुंबई जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था और फिर मंगलवार की रात में प्रेमिका को लेकर कहीं चला गया था। उसे लगा कि इस बात की भनक किसी को नहीं लग पाएगी और तड़के सुबह 4:00 बजे लड़की को छोड़ने के लिए उसके घर पर पहुंच गया। इसी बीच उसकी पीट कर हत्या कर दी गई।
 
घर छोड़कर फरार हैं आरोपी, दबिश दे रही पुलिस
इस मामले में पुलिस ने लड़के की मां की तहरीर पर लड़की के पिता, चाचा समेत पांच लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। सभी घर छोड़कर फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर जेएन सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें